गयाः आदर्श लीला समिति की स्वर्ण जयंती पर होगी रामलीला
Gaya: Bhaskar News Network, Jul 29, 2019, 07:20 AM IST: शहर के नई सड़क स्थित प्रेम परमेश्वर भवन में रविवार की शाम आदर्श लीला समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता महासचिव कुमार गौरव ने की। बैठक में रामलीला के आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई। कलाकारों काे रिहर्सल करने की तिथि भी निर्धारित की गई है। आगामी 15 अगस्त से सभी कलाकारों को गोपाल मंदिर प्रांगण में रिहर्सल शुरू कराया जाएगा। संध्या 07:00 बजे से सभी कलाकार प्रैक्टिस करेंगे और समिति के सभी पदाधिकारी द्वारा मिलकर आगे की रूपरेखा तय करेंगे। महासचिव ने बताया कि इस बार आदर्श रामलीला समिति का भव्य आयोजन किया जाएगा। स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में इस बार समिति रामलीला का आयोजन करेगी। मौके पर अध्यक्ष विजय प्रसाद , कोषाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। गौरतलब है कि आदर्श लीला समिति लंबे समय से गया के लोगों का मनोरंजन करती आई है। इस बार आयोजन को खास बनाने का प्रयास किया जा रहा है। . . .
पूरी कहानी पढ़ने के लिये क्लिक करें
Discover more from Akincana Gocara
Subscribe to get the latest posts sent to your email.